मंझनपुर: लोधन का पूरा में पूरा दिन परिवार के साथ रहे निर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज, बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
लोकसभा चुनाव में भाजपा के विनोद सोनकर को एक लाख से अधिक मतों से हराने के बाद सपा (इंडिया गठबंधन) के निर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज बुधवार को दिनभर लोधन का पूरा में घर पर ही मौजूद रहे। नवनिर्वाचित सांसद को घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।