मंझनपुर: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की हार्ट अटैक से हुई मौत, मयके व ससुराल पक्ष ने किया जमजर हंगामा
मंझनपुर क्षेत्र के दुवरा गांव का रहने वाला सोनू पुत्र राजेश प्रजापति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मंझनपुर के तन्नापर किराए के मकान में रहता है। बुधवार को उसकी पत्नी रिंकी के सीने में दर्द हुआ। और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से उसे प्रयागराज रेफर किया गया। लेकिन परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।