मंझनपुर: महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से साथियों की मदद से युवती को लेकर युवक हुआ फरार, मुकदमा हुआ दर्ज
महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती को पड़ोसी युवक साथियों की मदद से लेकर फरार हो गया है। परिजन जब उसकी तलाश करने लगे तो मामले की जानकारी हुई। वहीं पीड़ित पिता थाने पहुंचा और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित युवक व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।