मंझनपुर: अपर जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार कौशाम्बी का औचक निरीक्षण किया
अपर जनपद न्यायाधीश पूर्णिमा प्रांजल ने जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना,जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने,नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने तथा महिला कैदियों के साथ रह रहें उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के निर्देश दियें। उन्होंने जिला कारागार में स्थित अस्पताल का भी निरीक्षण किया है।