मंझनपुर: कैथीपर के पास दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, एक बाइक में अचानक लगी आग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कैथीपर के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत के बाद अचानक एक बाइक में आग लग गई। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। किसी तरह बाइक सवार ने दूर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं मौके से ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।