पंचकूला: नगर परिषद कालका को लेकर हाउस मीटिंग में बजट पारित, कई पार्षद नाराज दिखे व नहीं आए कई अन्य पार्षद
बजट को लेकर नगर परिषद कालका की हाउस मीटिंग पिंजौर के फॉरेस्ट हॉल में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता नगर परिषद कालका पिंजौर के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने की। मीटिंग में ₹1,19,48,11,000 का वार्षिक बजट पारित किया गया। इस मीटिंग में कई पार्षद नदारद रहे, जबकि कई पार्षदों ने पिछले वर्ष की बजट मीटिंग में धांधली के आरोपों के जवाब न मिलने पर नाराजगी जताई।