नौगावां सादात: नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव खेड़ा अपरोला में 3 बीघा तालाब की जमीन पर हुई मारपीट, एक और वीडियो वायरल
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव खेड़ा अपरोला में 3 बीघा तालाब की जमीन को लेकर उस समय तनाव फैल गया, जब राजस्व विभाग की पैमाइश के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। राजस्व लेखपाल और टीम की मौजूदगी में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।