राजमहल: राजमहल थाना क्षेत्र के नया बाजार मोहल्ले में ज़मीन विवाद में मारपीट, 3 लोग घायल
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में तीन लोग घायल होने की समाचार है। गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली कि मारपीट की घटना में राजू शेख (45) वर्ष,खुटन शेख (29) वर्ष एवं लवली बीबी जख्मी हो गई। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।