कासगंज: नगला पटिया गांव के कब्रिस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पूरा मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पटिया गांव के समीप है। जहां गांव के कब्रिस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव को लटका देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और फॉरेसिक टीम पहुंची। पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्त करना शुरू कर दी। लगभग 3 घंटे बाद युवक के शव की शिनाख्त हुई।