बांसगांव: तेज आंधी-पानी से बाँसगाँव थाना परिसर में गिरा आम का विशाल पेड़, स्कॉर्पियो समेत कई जब्त वाहन क्षतिग्रस्त
बुधवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश से थाना परिसर में बड़ा नुकसान हो गया। परिसर में खड़ा वर्षों पुराना विशाल आम का पेड़ अचानक जड़ समेत उखड़कर कई वाहनों पर गिर पड़ा। हादसे में एक स्कॉर्पियो, सेंट्रो कार, डिजायर कार, ट्रेलर और पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि थाना परिसर में विभिन्न मुकदमों से जुड़े करीब 35 वाहन खड़े थे।