नौहट्टा: रोहतास के एसपी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, दिए आवश्यक निर्देश
रोहतास एसपी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, दिए आवश्यक निर्देश मंगलवार को शाम करीब 5 बजे रोहतास के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय, डेहरी में आमजनों एवं फरियादियों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसपी ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए।