सिरोही: शिवगंज विवाद में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर राजपूत समाज ने किया प्रदर्शन
Sirohi, Sirohi | Jul 2, 2026 सिरोही। छीबागांव में 18 जून को हुए जमीन विवाद व मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्था ने विरोध जताया। सिरोही, जालोर व पाली से बड़ी संख्या में लोग सिरोही पहुंचे और कलेक्ट्रेट तक 3 किमी पैदल मार्च निकाला। जिला परिषद कार्यालय के बाहर 2 घंटे धरना दिया है।