आयुष विभाग निवाड़ी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत घर घर योग हर व्यक्ति निरोग
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी श्री डॉ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय ढिल्ला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया
शिविर में गर्भवती, धात्री, किशोरियों तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 39 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगानुसार औषधियाँ दी गई। रक्ताल्पता, स्त्री रोग, विबंध, प्रतिस्याय, कास, ज्वर की औषधियां प्रदाय कर आयुर्वेद औषधियों एवं योग के बारे में बताया गया। गर्भावस्था में और ऋतु अनुसार आहार विहार, औषधि जन्य वृक्षों और पौधों की जानकारी दी गई।
शिविर में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार अहिरवार, कम्पाउंडर श्री चतुर्भुज अहिरवार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमति मालती पस्तोर एवं योग सहायक श्री अभिषेक अहिरवार तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति स्नेहलता तिवारी, सहायिका श्रीमति रामकली अहिरवार उपस्थित रहे।
Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026