कुम्भराज: जिले में 25 खंडपीठ करेंगी मामलों का निपटारा, 9 मई को गुना, चाचौड़ा, राघोगढ़ और आरोन में लगेगी नेशनल लोक अदालत
Kumbhraj, Guna | May 8, 2026 गुना जिले में 9 मई को वर्ष 2026 की दूसरी नेशनल लोक अदालत गुना जिला न्यायालय के साथ सिविल न्यायालय चाचौड़ा राघोगढ़ आरोन में लगेगी। 8 मई को जारी प्रेस नोट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष और प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र ने विभिन्न मामलों के निराकरण के लिए 25 खंडपीठ का गठन किया है। लोगों से नेशनल लोक अदालत में मामलों का निराकरण कर लाभ लेने अपील की।