बांका: डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेज़ी लाने का दिया निर्देश, एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य
Banka, Banka | May 23, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर 12 बजे फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभागार में किया गया। बैठक के दौरान फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मौजावार बकेट सूची के अनुसार किसानों की पहचान कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए।