जमालपुर: छोटी केशोपुर में चोरी का आरोपित गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
थाना क्षेत्र के छोटी केशोपुर वार्ड नंबर 30 में एक घर में चोरी के मामले में स्थानीय लोगों ने एक कथित आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता खुशी कुमारी, पति संतोष कुमार, के घर से चोरों ने टीवी, घड़ी, स्मार्ट वॉच समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए कथित आरोपित दीपू कुमार, पिता रघुनंदन साह, निवासी छोटी