स्लीमनाबाद: 3 दिन से अंधेरे में गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से सलैया फाटक में हाहाकार
कटनी जिले के स्लीमनाबाद विद्युत मंडल अंतर्गत ग्राम सलैया फाटक में बीते तीन दिनों से ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है, जिससे पूरे गांव में अंधकार और आक्रोश का माहौल है। 30 अप्रैल को आए तूफान के बाद से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, तूफान में टूटे बिजली के तार आज भी मैदान में पड़े हुए हैं,