हरलाखी: हरलाखी थाना का सर्किल इंस्पेक्टर ने निरीक्षण कर दिया कई आवश्यक निर्देश
हरलाखी थाना का बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कांडो की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी व केस के आइईओ को दिया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने व आपराधियों को धर पकड़ तेज करने का भी निर्देश दिया।