हरलाखी: हरिने SSB कैम्प के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर तीन लाख 20 हजार नेपाली रुपये व बाइक के साथ दो नेपाली को किया गिरफ्तार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन हरिने एसएसबी कैम्प के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर 3 लाख 20 हजार नेपाली रुपये बाइक के साथ दो नेपाली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनो नेपाली रिश्ते में मा व बेटा बताये गये है। जब्त की गयी नेपाली रुपये बाइक के साथ दोनो नेपाली को स्थानीय थाना पुलिस को सौप दिया गया है।