हरलाखी: बेता परसा गांव में घरेलू कलह के चलते 22 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
बेता परसा गांव में घरेलू कलह के कारण एक 22 वर्षीय महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का शव उसके अर्धनिर्मित घर में रस्सी से लटकता हुआ मिला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने बताया कि उसका पति विदेश में काम करता है।