हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने 13 कांडों में जब्त की गई 2500 लीटर शराब को जेसीबी मशीन से किया नष्ट
हरलाखी पुलिस ने 13 कांडो में जब्त की गयी 2500 लीटर देशी शराब को जेसीबी मशीन से बिनिष्टिकरण कर दिया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ रीना कुमारी भी मौजूद थी। सभी शराब को बिनिष्टिकरण कर गड्ढे खोड़कर मिट्टी से धंक दिया गया।