हरलाखी: हरलाखी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का किया गया आयोजन
हरलाखी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व अभिभावको ने भाग लिया। कई विद्यालयों मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन की गयी। साथ ही वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिया गया।