हरलाखी: गंगौर एसएसबी कैंप के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर 300 बोतल नेपाली शराब व बाइक की जब्त, मौके से धंधेबाज हुआ फरार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं बटालियन गंगौर एसएसबी कैंप के जवानों ने कार्रवाई कर 300 बोतल नेपाली शराब व बाइक जब्त की। जबकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया। जब्त शराब व बाइक को स्थानीय थाना पुलिस को हैंड ओवर कर दिया गया। यह करवाई गंगौर कैंप के सहायक उपनिरीक्षक गुलशन के नेतृत्व में हुई है।