टीकमगढ़: जिला अस्पताल पर गंभीर आरोप: एक्स-रे में गड़बड़ी, जबड़े में निकला फैक्चर, ASP अध्यक्ष ने सिस्टम पर उठाए सवाल!
जिला अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप सामने आए हैं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में X-ray रिपोर्ट गलत दी गई, जिससे जबड़े का फैक्चर समय पर पकड़ में नहीं आया और बाद में प्राइवेट इलाज में सच्चाई सामने आई। वहीं, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी ने अस्पताल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिस्टम भ्रष्ट है और डिलेवरी के नाम पर पैसे की मांग होती है।