बक्सर: पीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने की रूट चार्ट जारी, दोपहर 1 बजे NH-922 पर बड़े वाहनों के संचालन पर रहेगी रोक.
Buxar, Buxar | May 25, 2024 अहिरौली में आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम को लेकर यातायात संबंधी रूट चार्ट प्रशासन ने जारी कर दिया है. एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीएम के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किये गये हैं. शनिवार को अहिरौली स्थित सभा स्थल पर भारत के प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर यातायात की सुगमता एवं आमजन की सुरक्षा के लिये कई दिशा-निर्देश जारी किया.