बक्सर: कल आएंगे पीएम मोदी, विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर
Buxar, Buxar | May 24, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर लगातार जारी है. बक्सर संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में प्रचार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बक्सर पहुंच रहे हैं. अहिरौली के समीप पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. कार्यक्रम स्थल पर एनडीए नेताओं का दौरा भी लगातार हो रहा है.