रहुई: मध्य विद्यालय अब्दुल्हीचक में विद्यालय संचालन के दौरान पढ़ाई के समय छात्र-छात्राएं खुले छत पर खेलते नजर आए
Rahui, Nalanda | Aug 14, 2026 रहुई प्रखंड के मध्य विद्यालय अब्दुल्हीचक में विद्यालय संचालन के दौरान शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ाई के समय छात्र-छात्राएं खुले छत पर दौड़ते और खेलते नजर आए। इस दौरान छत पर मौजूद बच्चों की सुरक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने छात्रों को छत पर खेलते देखा और पूर