Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

पते की बात पत्ते से। Oxygen badhane ke upay#Global Viewers #Oxygen kaise banta।#dedicated to world environment day 2021

Chas, Bokaro | Jun 5, 2021

MORE NEWS

595 काण्डों का निष्पादन, 4 हजार से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई, बोकारो पुलिस की जून रिपोर्ट ने चौंकाया

#Bokaro #BokaroPolice #BokaroNews #JharkhandNews #CrimeReviewMeeting #BokaroSP #TrafficAction #JharkhandPolice #CurrentBokaro

Bokaro: जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक चास, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

##जून में दर्ज 340 मामलों के मुकाबले 595 कांडों का निष्पादन

बैठक के दौरान जून 2026 में जिले में दर्ज आपराधिक मामलों, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन और वारंट निष्पादन की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जून महीने में कुल 340 कांड प्रतिवेदित हुए, जबकि पुलिस ने 595 मामलों का निष्पादन किया। निष्पादित मामलों में गुमशुदगी, लापता, अपहरण और महिला अपराध से जुड़े 86 मामले शामिल हैं। इसके अलावा बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के 15, एनडीपीएस एक्ट के 1, डायन-भूत से संबंधित 7, माइनिंग एक्ट के 14, एससी/एसटी एक्ट के 11, नक्सल मामलों के 7, हत्या के 9, ठगी व जालसाजी के 30, साइबर अपराध के 4, आर्म्स एक्ट के 1, लूट के 2, डकैती के 2 और अन्य 406 मामलों का निष्पादन किया गया।

##275 आरोपियों के खिलाफ वारंट और कुर्की की कार्रवाई

पुलिस समीक्षा में बताया गया कि जून माह में जिले में NBW, DW और PW से संबंधित कुल 275 अभियुक्तों के मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं चार मामलों में कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े 1,358 मामलों और चरित्र सत्यापन के 1,586 मामलों का निष्पादन किया गया।

##समय पर पासपोर्ट सत्यापन में बोकारो को मिला सम्मान

बोकारो जिले में पासपोर्ट से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची ने जिले को बेहतर कार्य करने वाले जिलों में शामिल करते हुए सम्मानित किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है।

##CEIR पोर्टल से दो महीने में 371 मोबाइल बरामद

बैठक में साइबर अपराध और मोबाइल चोरी की घटनाओं की समीक्षा भी की गई। पुलिस ने बताया कि मई और जून 2026 के दौरान CEIR पोर्टल के माध्यम से जिले में कुल 371 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।

##यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 59.96 लाख रुपये का चालान

जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने अभियान चलाया। नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने की रोकथाम के लिए स्कूलों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जून माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4,063 वाहनों से कुल 59 लाख 96 हजार 650 रुपये का चालान वसूला गया। पुलिस ने बताया कि चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी नियम तोड़ने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

##26 मामलों में 44 अभियुक्तों को न्यायालय से सजा

पुलिस ने बताया कि जून माह में विभिन्न अपराधों से जुड़े 26 मामलों में 44 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई। इनमें सामान्य हत्या के 5, गंभीर मारपीट के 7, सड़क दुर्घटना के 3, पोक्सो के 2, बलात्कार के 1, एनडीपीएस के 1, एससी/एसटी के 1, मार्ग लूट के 1, गृहभेदन के 1 और चोरी के 4 मामले शामिल हैं।

##पुलिस कर्मियों के विभागीय मामलों का भी निष्पादन

बैठक में पुलिस विभाग के आंतरिक मामलों की भी समीक्षा की गई। जून माह में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ चल रही छह विभागीय कार्यवाही तथा छह विभागीय जांच समेत कुल 12 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं गिरफ्तार 116 अभियुक्तों का फिंगर प्रिंट लिया गया, जबकि 78 अभियुक्तों का फेस और आइरिस से संबंधित डाटा Measurement Collection Unit में दर्ज किया गया।

##पुलिस कर्मियों को आर्थिक सहायता और अनुसंधानकर्ताओं को सम्मान

बैठक में बताया गया कि दो सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों के पेंशन संबंधी मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 15 पुलिस पदाधिकारियों को निजी आवश्यकताओं के लिए भविष्य निधि शाखा के माध्यम से 37.30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। पांच से अधिक मामलों का बेहतर निष्पादन करने वाले छह अनुसंधानकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

##अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश

एसपी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। इनमें मादक पदार्थ, अवैध गांजा और शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने, चेन छिनतई और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने, डायल-112 सेवा का प्रचार करने तथा पोक्सो मामलों का 55 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा गुमशुदगी मामलों में त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने, बाइक चोरी रोकने, अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाने, फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने और रात्रि में वरीय अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया गया।

##रथ यात्रा और श्रावणी मेला को लेकर सुरक्षा तैयारी

बैठक में आगामी 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली रथ यात्रा तथा श्रावणी मेला 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

595 काण्डों का निष्पादन, 4 हजार से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई, बोकारो पुलिस की जून रिपोर्ट ने चौंकाया #Bokaro #BokaroPolice #BokaroNews #JharkhandNews #CrimeReviewMeeting #BokaroSP #TrafficAction #JharkhandPolice #CurrentBokaro Bokaro: जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक चास, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। ##जून में दर्ज 340 मामलों के मुकाबले 595 कांडों का निष्पादन बैठक के दौरान जून 2026 में जिले में दर्ज आपराधिक मामलों, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन और वारंट निष्पादन की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जून महीने में कुल 340 कांड प्रतिवेदित हुए, जबकि पुलिस ने 595 मामलों का निष्पादन किया। निष्पादित मामलों में गुमशुदगी, लापता, अपहरण और महिला अपराध से जुड़े 86 मामले शामिल हैं। इसके अलावा बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के 15, एनडीपीएस एक्ट के 1, डायन-भूत से संबंधित 7, माइनिंग एक्ट के 14, एससी/एसटी एक्ट के 11, नक्सल मामलों के 7, हत्या के 9, ठगी व जालसाजी के 30, साइबर अपराध के 4, आर्म्स एक्ट के 1, लूट के 2, डकैती के 2 और अन्य 406 मामलों का निष्पादन किया गया। ##275 आरोपियों के खिलाफ वारंट और कुर्की की कार्रवाई पुलिस समीक्षा में बताया गया कि जून माह में जिले में NBW, DW और PW से संबंधित कुल 275 अभियुक्तों के मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं चार मामलों में कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े 1,358 मामलों और चरित्र सत्यापन के 1,586 मामलों का निष्पादन किया गया। ##समय पर पासपोर्ट सत्यापन में बोकारो को मिला सम्मान बोकारो जिले में पासपोर्ट से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची ने जिले को बेहतर कार्य करने वाले जिलों में शामिल करते हुए सम्मानित किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। ##CEIR पोर्टल से दो महीने में 371 मोबाइल बरामद बैठक में साइबर अपराध और मोबाइल चोरी की घटनाओं की समीक्षा भी की गई। पुलिस ने बताया कि मई और जून 2026 के दौरान CEIR पोर्टल के माध्यम से जिले में कुल 371 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। ##यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 59.96 लाख रुपये का चालान जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने अभियान चलाया। नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने की रोकथाम के लिए स्कूलों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जून माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4,063 वाहनों से कुल 59 लाख 96 हजार 650 रुपये का चालान वसूला गया। पुलिस ने बताया कि चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी नियम तोड़ने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। ##26 मामलों में 44 अभियुक्तों को न्यायालय से सजा पुलिस ने बताया कि जून माह में विभिन्न अपराधों से जुड़े 26 मामलों में 44 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई। इनमें सामान्य हत्या के 5, गंभीर मारपीट के 7, सड़क दुर्घटना के 3, पोक्सो के 2, बलात्कार के 1, एनडीपीएस के 1, एससी/एसटी के 1, मार्ग लूट के 1, गृहभेदन के 1 और चोरी के 4 मामले शामिल हैं। ##पुलिस कर्मियों के विभागीय मामलों का भी निष्पादन बैठक में पुलिस विभाग के आंतरिक मामलों की भी समीक्षा की गई। जून माह में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ चल रही छह विभागीय कार्यवाही तथा छह विभागीय जांच समेत कुल 12 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं गिरफ्तार 116 अभियुक्तों का फिंगर प्रिंट लिया गया, जबकि 78 अभियुक्तों का फेस और आइरिस से संबंधित डाटा Measurement Collection Unit में दर्ज किया गया। ##पुलिस कर्मियों को आर्थिक सहायता और अनुसंधानकर्ताओं को सम्मान बैठक में बताया गया कि दो सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों के पेंशन संबंधी मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 15 पुलिस पदाधिकारियों को निजी आवश्यकताओं के लिए भविष्य निधि शाखा के माध्यम से 37.30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। पांच से अधिक मामलों का बेहतर निष्पादन करने वाले छह अनुसंधानकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ##अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश एसपी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। इनमें मादक पदार्थ, अवैध गांजा और शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने, चेन छिनतई और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने, डायल-112 सेवा का प्रचार करने तथा पोक्सो मामलों का 55 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा गुमशुदगी मामलों में त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने, बाइक चोरी रोकने, अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाने, फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने और रात्रि में वरीय अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। ##रथ यात्रा और श्रावणी मेला को लेकर सुरक्षा तैयारी बैठक में आगामी 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली रथ यात्रा तथा श्रावणी मेला 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

Chas, Bokaro | Jul 13, 2026

शराबियों का पुलिस पर हमला, झरिया में पथराव के साथ सुतली बम फेंके

शराबियों का पुलिस पर हमला, झरिया में पथराव के साथ सुतली बम फेंके

Chas, Bokaro | Jul 13, 2026

#bokaro में नकली ब्रांडेड उत्पादों का बड़ा खेल उजागर, गोदाम से भारी मात्रा में नकली तेल और क्लीनर बरामद

#BokaroNews #jharkhand
 

Bokaro: जिले के कसमार थाना क्षेत्र में पुलिस और विभिन्न कंपनियों की अधिकृत जांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली ब्रांडेड उत्पाद बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। शनिवार को तेलमुंगा ब्लॉक चौक स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सरसों तेल, टॉयलेट क्लीनर, डिटर्जेंट, रैपर, खाली बोतलें, केमिकल और पैकिंग मशीनें बरामद की गईं। पुलिस ने गोदाम संचालक गौतम कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

##गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्थित अधिकृत जांच एजेंसी के प्रतिनिधि अजय कुमार पंडित को कसमार क्षेत्र में नकली उत्पाद तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। अजय कुमार पंडित को पतंजलि फूड्स लिमिटेड, एडब्ल्यू एग्री बिजनेस लिमिटेड और डाबर इंडिया लिमिटेड जैसी कंपनियों ने नकली उत्पादों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत कसमार थाना में दर्ज कराई। इसके बाद थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तेलमुंगा ब्लॉक चौक स्थित गोदाम में छापेमारी की गई।

##सस्ते उत्पादों को ब्रांडेड पैकिंग में बेचने का आरोप

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गोदाम में कम कीमत वाले तेल और घटिया गुणवत्ता वाले केमिकल को नामी कंपनियों के पैकेट और बोतलों में भरकर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। आरोप है कि आरोपी असली जैसे दिखने वाले रैपर और पैकिंग सामग्री का इस्तेमाल कर नकली उत्पादों को ब्रांडेड बताकर ऊंची कीमत पर बेचता था। गोदाम से तैयार और अर्द्धनिर्मित नकली सामान के साथ बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री बरामद हुई है।

##गोदाम से बड़ी मात्रा में नकली सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 508 पीस टॉयलेट क्लीनर और अन्य प्रसाधन सामग्री, 200 पीस नकली पतंजलि अल्ट्रा शाइन टॉयलेट क्लीनर, 200 खाली पतंजलि फ्रेश बोतलें, 200 पीस लिक्विड सर्फ एक्सेल और टूथपेस्ट के डिब्बे बरामद किए। इसके अलावा 1,050 पीस एक लीटर क्षमता वाले पतंजलि फ्रेश के रैपर, 120 भरे हुए पतंजलि सरसों तेल के डिब्बे, 72 खाली डिब्बे और 349 खाली लोहे के तेल कंटेनर भी जब्त किए गए। पुलिस ने फॉर्च्यून सनफ्लावर तेल के 70 सीलबंद डिब्बे, 118 भरी हुई बोतलें, 15 लीटर क्षमता वाले 92 टीन सरसों तेल तथा हार्पिक की बोतलों में इस्तेमाल होने वाले ‘यश’ ब्रांड के पिन और लेबल के 300 से अधिक डिब्बे भी बरामद किए हैं।

##आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कसमार थाना के कुंदन कुमार ने बताया कि अधिकृत कंपनी प्रतिनिधि अजय कुमार पंडित की शिकायत के आधार पर आरोपी गौतम कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और नकली उत्पादों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

#bokaro में नकली ब्रांडेड उत्पादों का बड़ा खेल उजागर, गोदाम से भारी मात्रा में नकली तेल और क्लीनर बरामद #BokaroNews #jharkhand Bokaro: जिले के कसमार थाना क्षेत्र में पुलिस और विभिन्न कंपनियों की अधिकृत जांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली ब्रांडेड उत्पाद बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। शनिवार को तेलमुंगा ब्लॉक चौक स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सरसों तेल, टॉयलेट क्लीनर, डिटर्जेंट, रैपर, खाली बोतलें, केमिकल और पैकिंग मशीनें बरामद की गईं। पुलिस ने गोदाम संचालक गौतम कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। ##गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्थित अधिकृत जांच एजेंसी के प्रतिनिधि अजय कुमार पंडित को कसमार क्षेत्र में नकली उत्पाद तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। अजय कुमार पंडित को पतंजलि फूड्स लिमिटेड, एडब्ल्यू एग्री बिजनेस लिमिटेड और डाबर इंडिया लिमिटेड जैसी कंपनियों ने नकली उत्पादों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत कसमार थाना में दर्ज कराई। इसके बाद थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तेलमुंगा ब्लॉक चौक स्थित गोदाम में छापेमारी की गई। ##सस्ते उत्पादों को ब्रांडेड पैकिंग में बेचने का आरोप जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गोदाम में कम कीमत वाले तेल और घटिया गुणवत्ता वाले केमिकल को नामी कंपनियों के पैकेट और बोतलों में भरकर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। आरोप है कि आरोपी असली जैसे दिखने वाले रैपर और पैकिंग सामग्री का इस्तेमाल कर नकली उत्पादों को ब्रांडेड बताकर ऊंची कीमत पर बेचता था। गोदाम से तैयार और अर्द्धनिर्मित नकली सामान के साथ बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री बरामद हुई है। ##गोदाम से बड़ी मात्रा में नकली सामान जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने 508 पीस टॉयलेट क्लीनर और अन्य प्रसाधन सामग्री, 200 पीस नकली पतंजलि अल्ट्रा शाइन टॉयलेट क्लीनर, 200 खाली पतंजलि फ्रेश बोतलें, 200 पीस लिक्विड सर्फ एक्सेल और टूथपेस्ट के डिब्बे बरामद किए। इसके अलावा 1,050 पीस एक लीटर क्षमता वाले पतंजलि फ्रेश के रैपर, 120 भरे हुए पतंजलि सरसों तेल के डिब्बे, 72 खाली डिब्बे और 349 खाली लोहे के तेल कंटेनर भी जब्त किए गए। पुलिस ने फॉर्च्यून सनफ्लावर तेल के 70 सीलबंद डिब्बे, 118 भरी हुई बोतलें, 15 लीटर क्षमता वाले 92 टीन सरसों तेल तथा हार्पिक की बोतलों में इस्तेमाल होने वाले ‘यश’ ब्रांड के पिन और लेबल के 300 से अधिक डिब्बे भी बरामद किए हैं। ##आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कसमार थाना के कुंदन कुमार ने बताया कि अधिकृत कंपनी प्रतिनिधि अजय कुमार पंडित की शिकायत के आधार पर आरोपी गौतम कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और नकली उत्पादों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

Chas, Bokaro | Jul 12, 2026

कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 5,464 परीक्षार्थी हुए शामिल

#Bokaro #BokaroNews #CurrentBokaro

जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की सतत निगरानी की गई।

परीक्षा में कुल 5,910 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,464 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकी।

कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 5,464 परीक्षार्थी हुए शामिल #Bokaro #BokaroNews #CurrentBokaro जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की सतत निगरानी की गई। परीक्षा में कुल 5,910 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,464 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकी।

Chas, Bokaro | Jul 12, 2026

बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के 2सी में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने  बताया कि बाइक की पहचान कर नाकेबंदी शुरू कर दी है।

बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के 2सी में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने बताया कि बाइक की पहचान कर नाकेबंदी शुरू कर दी है।

Chas, Bokaro | Jul 12, 2026

पते की बात पत्ते से। Oxygen badhane ke upay#Global Viewers #Oxygen kaise banta।#dedicated to world environment day 2021 - Chas News