एत्मादपुर: खंदौली में 8.15 करोड़ की लागत से बने 33 KV विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी बिजली
Etmadpur, Agra | Apr 1, 2026 खंदौली कस्बे में 8.15 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने डीवीवीएनएल के एमडी नितेश कुमार (आईएएस) के साथ निरीक्षण किया। अगले 10 दिनों में यहां से बिजली आपूर्ति शुरू होगी, जिससे खंदौली सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा का लाभ मिलेगा।