#बलिया वायरल ऑडियो की गूंज के बीच नया आरोप, कार्रवाई का इंतजार!
#सीयर ब्लॉक के चर्चित कथित #कमीशनखोरी मामले में नया मोड़ आ गया है। #प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव उर्फ बाउल का आरोप है कि 20% एडवांस कमीशन नहीं देने पर करीब 3 लाख रुपये का भुगतान रोक दिया गया। उनका दावा है कि अन्य ग्राम पंचायतों में भी ऐसी ही स्थिति है।
मामले की जांच जारी है, #सचिव का डोंगल डी-एक्टिवेट किया जा चुका है, लेकिन 9 दिन बाद भी कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, #डीपीआरओ बलिया का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है और दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद सच सामने आता है या नहीं, और आखिर किस पर गिरती है कार्रवाई की गाज।
#followerseveryone #nonfollowersviewers #hilights #fb
#Ballia #SeeyarBlock #ViralAudio #CommissionCase #PanchayatNews #BalliaNews #UPNews #BreakingNews #CorruptionAllegation #GramPanchayat #BeltharaRoad #LocalNews