श्योपुर: जिला न्यायालय में गणतंत्र दिवस का उत्साहपूर्ण समारोह, प्रधान जिला न्यायाधीश कपिल मेहता ने फहराया तिरंगा
श्योपुर। जिला न्यायालय परिसर में आज सोमवार को सुबह 08 बजे गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल मेहता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। और उपस्थित सभी ने मिलकर राष्ट्रगान का गायन किया।