कुचायकोट: गोपालपुर थाना के अहियापुर गांव में देवर ने मामूली विवाद में महिला से की मारपीट, महिला जख्मी
गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव निवासी एक महिला के साथ मामूली विवाद को लेकर उसके देवर ने मारपीट कर दी जिससे महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला अपने परिजनों के साथ कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराई। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 12.15 बजे दी गई। बताया गया कि महिला के सर और हाथ में गंभीर चोट लगा है।