मंडला: रामनगर आदि उत्सव: जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का संगम - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Mandla, Mandla | May 15, 2026 जिले के रामनगर में आयोजित आदि उत्सव को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उद्यमिता का अद्भुत संगम बनकर उभरा है। शुक्रवार चार बजे मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि पिछले एक दशक से यह उत्सव जनजातीय समाज की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए है।