गोवर्धन: गोवर्धन पुलिस ने किया षड्यंत्र का पर्दाफाश, 8 लाख रुपये की कीमत के 88 DI पाइप बरामद
केंद्र और राज्य सरकार की हर घर जल योजना, जिसे करोड़ों लोगों की प्यास बुझाने के लिए चलाया जा रहा है, उसमें गोवर्धन में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहाँ ठेकेदारों ने सरकारी पाइपों को ही अपना समझकर निजी फायदे के लिए दूसरी जगह खपाना शुरू कर दिया। गोवर्धन पुलिस ने इस पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए करीब 8 लाख रुपये के सरकारी पाइप बरामद किए हैं