पथरगामा: पथरगामा गांधीग्राम फोरलेन सड़क पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा, हादसे की आशंका
प्रखंड क्षेत्र के गांधी ग्राम मुख्य चौक स्थित फोरलेन सड़क पर आवारा कुत्तों के जमावड़ा से बाइक चालकों की परेशानी बढ़ गई है। कुत्ते सड़क पर गोलबंदी कर बैठे रहते हैं और वहां के करीब आने पर अचानक समीप से दौड़ जाने के चलते बाइक चालक हादसा का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीण एवं बाइक चालकों ने प्रखंड प्रशासन से आवारा कुत्ता को फोरलेन सड़क से हटाने की मांग की है ।