बड़हिया: बड़हिया पुलिस ने 2 कुर्की वारंटियों को किया गिरफ्तार
बड़हिया थाना के पुलिस ने खुटहाडीह एवं लक्ष्मीपुर गांव से दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है.शनिवार पूर्वाह्न 9 बजे बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने खुटहाडीह गांव से बालेश्वर सिंह के पुत्र राजू सिंह को तथा लक्ष्मीपुर गांव से स्वर्गीय देवनंदन सिंह के पुत्र राजनंदन सिंह को गिरफ्तार किया है. इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.