पीरटांड: भाकपा माले की जिला कमिटी की बैठक पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में हुई
भाकपा माले का जिला कमिटी की एक बैठक बुधवार को 3 बजे तक पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में संपन्न हुई।बैठक में कई ठोस निर्णय लिए गए। बैठक की अगुवाई भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त,पूर्व विधायक विनोद सिंह,जिला सचिव अशोक पासवान और इंकलाबी नौजवान सभा के महासचिव नीरज कुमार ने की।