फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र भीमनगर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर गली नं. 1 में आपसी विवाद ने ऐसा रूप लिया कि मामला पुलिस तक पहुँच गया। उपनिरीक्षक आदित्य कौशिक द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर तीन बजे क़रीबन दो सगे भाइयों हेमन्त प्रताप सिंह पुत्र हाकिम सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र हाकिम सिंह शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।