प्रतापगढ़: दो दिन से लापता किसान का शव खुले कुएं में मिला, हत्या की आशंका; मौके पर पहुंचे डीएसपी, सीआई और एएसआई
प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के दलोट में दो दिन से लापता किसान शंकरलाल मीणा का शव खेड़ापति पड़ाव के पास एक खुले कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव प्लास्टिक के काले कट्टे में फंसा हुआ कुएं में तैरता मिला और करीब दो दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक