पटना ग्रामीण: बापू सभागार में पान महासम्मेलन का आयोजन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए, तेजस्वी की आरती उतारी गई
बापू सभागार में पान महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। वहीं रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की महिलाओं ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। मंच पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक आईपी गुप्ता और झलकारी बाई के वंशज मंगल सिंह को मुकुट पहनाया गया।