खगौल: दानापुर में चलती पैसेंजर ट्रेन से महिला स्वास्थ्यकर्मी की डेढ़ लाख की चेन झपट ली गई
पटना जंक्शन से सदिसोपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे महिला स्वास्थ्यकर्मी से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। पीड़िता मीना देवी सदिसोपुर सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी हैं। फुलवारी शरीफ स्टेशन पार करने के बाद एफसीआई गोदाम के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही पास खड़े एक युवक ने उनके गले से करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन झ