गढ़वा: सरस्वतिया नदी की सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त, कल होगी अहम बैठक
Garhwa, Garhwa | May 22, 2026 गढ़वा शहर की विलुप्तप्राय सरस्वतिया नदी को बचाने के लिए प्रशासन अब बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। सदर एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि नदी की सफाई, अतिक्रमण हटाने, जल प्रवाह बहाल करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसको लेकर शनिवार सुबह 11 बजे समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में अंचल अधिकारी, नगर परिषद पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पर