घाघरा: चपका जाम टंगरा में ग्रामीणों ने बैठक कर लिया नशामुक्ति का संकल्प
शराब बनाने और सेवन करने वालों पर लगेगा आर्थिक दंड,
Ghaghra, Gumla | Sep 3, 2026 चपका जाम टंगरा में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने गांव को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि शराब और गांजा व अन्य जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से परिवार और समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए गांव में नशापान पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया।