बिंदकी: मकरंदपुर गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन, दो विधायक सहित भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में रविवार को दिन में 1 बजे से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री उत्प्रेक्षा दुबे द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा विधायक कृष्णा पासवान, भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी सहित तमाम लोग रहे।