बक्सर: बक्सर में 'न्याय रथ' रवाना, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी, 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा वादों का निपटारा
Buxar, Buxar | May 4, 2026 बक्सर। 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए सोमवार को व्यवहार न्यायालय, बक्सर से ‘न्याय रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार काजल झांब ने रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित वादों का आपसी सुलह से त्वरित निपटारा कराना है।