महमूदाबाद: महमूदाबाद में शत्रु संपत्तियों पर प्रशासन सख्त, 15 संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू
महमूदाबाद तहसील सभागार में शत्रु संपत्तियों को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें धामौड़ा व रुदायन की जमीनों पर चर्चा की गई। अधिकारियों के अनुसार करीब 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिन्हित कर कुल 15 संपत्तियों को MSTC Limited पोर्टल के माध्यम से नीलामी में शामिल किया जाएगा। क्षेत्र में बड़ी संख्या में शत्रु संपत्तियां होने के चलते प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है