सेवा ज्योति यात्रा के तहत साइकिल यात्रा का आयोजन,
छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दिया सेवा, सहभागिता एवं सामाजिक दायित्व का संदेश
छपरा 23 सितंबर 2026
जिला प्रशासन, सारण द्वारा शिक्षा विभाग के निर्देशन में सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत आज प्रातः 07:00 बजे साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। साइकिल यात्रा का शुभारंभ राजेंद्र स्टेडियम, छपरा से किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं भारत स्काउट एवं गाइड, छपरा के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
साइकिल यात्रा में बी सेमिनरी, छपरा, लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च विद्यालय, छपरा, सारण अकादमी, मिश्रीलाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय, छपरा, गंगा देवी आर्य कन्या मध्य विद्यालय, रामचंद्र प्रसाद आर्य शिशु मध्य विद्यालय, साहिबगंज, चंद्रदीप मध्य विद्यालय आ क म वि दहियावां, जिला स्कूल छपरा, जिला स्कूल नवस्थापित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, छपरा, साधु लाल पृथ्वी चंद उच्च विद्यालय, छपरा, लोकमान्य उच्च विद्यालय, छपरा, डी.ए.वी. मध्य विद्यालय, साहिबगंज, छपरा एवं भारत स्काउट गाइड छपरा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
साइकिल यात्रा राजेंद्र स्टेडियम से प्रारंभ होकर थाना चौक, नगर पालिका चौक, छपरा होते हुए पुनः राजेंद्र स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सेवा की भावना, सामाजिक सहभागिता, अनुशासन एवं सामुदायिक दायित्व के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। साइकिल यात्रा में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने युवाओं में सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लेते हुए आमजन को भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह एवं अनुशासन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
Saharsa, Bihar | Sep 23, 2026