बोध गया: बोधगया के महापुरुष नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी, झोपड़ियाँ तोड़ी गईं
Bodh Gaya, Gaya | Apr 14, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र के मुहाने और निरंजना नदी के बीच स्थित महापुरुष नगर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। बोधगया थाना पुलिस और अंचल अधिकारी की मौजूदगी में अवैध रूप से निर्मित झोपड़ियों को हटाया गया।प्रशासन का कहना है कि उक्त स्थान पर अवैध कब्जा कर झोपड़ियां बनाई गई थीं, जिन्हें नियमानुसार हटाया जा रहा है।