थाना कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नवाबगंज के गांव नगला दमू निवासी घायल 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र को भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल अभिषेक को 108 एंबुलेंस की सहायता से लाया गया है सिर में गंभीर चोट है भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। बुआ रक्षा ने जानकारी दी है।