कामां: कामां में साइबर और सड़क सुरक्षा पर विद्यालयों में बच्चों को जागरूक किया गया, सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का दिया गया संदेश
थानाधिकारी सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव,सड़क सुरक्षा,नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी।उन्होंने अनजान कॉल, लिंक, क्यूआर कोड व ओटीपी से सतर्क रहने, साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने तथा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।